CM योगी के जनता दरबार में भगदड़, महिलाओं समेत कई लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 11:27 AM (IST)

गोरखपुर: गोरखपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में भगदड़ मचने से महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गोरखनाथ मंदिर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था। गुरु पूर्णिमा होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सक्रियता बरतते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भगदड़ का कारण नहीं पता चल सका है, लेकिन लोगों का कहना है कि भीड़ अधिक होने की वजह से धक्का-मुक्की हो गई थी।