शादी समारोह में गोली चलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 05:39 PM (IST)

मेरठः मेरठ में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली चलने पर दूल्हा-दुल्हन पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग करते युवक कैमरे में कैद हो गया।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में शादी समारोह था। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में लिया है। लिसाड़ी गेट के फ़लक पैलेस में ये शादी समारोह चल रहा था। इस मामले में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।