प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की अशोभनीय तस्वीर पोस्ट करने पर छात्रा गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 04:17 PM (IST)

नोएडा: देश के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अशोभनीय तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली छात्रा को थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक डॉ. रजत शर्मा ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रागिनी यादव नामक युवती ने सोशल मीडिया पर भारत के प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अशोभनीय फोटो पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने आरोपी रागिनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि है कि आरोपी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। यादव ने बिहार के कई बड़े नेताओं के खिलाफ भी पूर्व मे अशोभनीय टिप्पणी की थी।
 

Content Writer

Imran