छेड़छाड़ का विरोध कर रही छात्रा का दबंगों ने काटा नाक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 07:00 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला मेरठ जिले का है। जहां सड़क पर जा रही छात्रा के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसका धारदार हथियार से नाक काट दिया।

सूत्रों के मुताबिक मामला थाना इंचैली का है, यहां दबंगों ने कॉले़ज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ की। उसके बाद दबंगों ने छात्रा पर हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने छात्रा का नाक काट दिया। इतना ही नहीं जब छात्रा की मां ने बीच बचाव किया तो उसे भी दबंगों ने पीट डाला। छात्रा की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस मामले में एसपी ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और घायलों का मेडिकल कराने के आदेश दे दिए हैं।