सुभासपा ने रामपुर विधानसभा सीट से जयवीर सिंह को बनाया प्रत्याशी, 5 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 05:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा और एक लोक सभा सीट पर हो रहे चुनाव में सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया हैं। वहीं रामपुर विधानसभा सीट के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जयवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी पार्टी ने दी है। वहीं इसके पहले पार्टी ने खतौली विधान सभा से रमेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी समेत 7 उम्मीदवारों के पर्चे को निरस्त करने कर दिया गया है। अब सिर्फ 6 ही उम्मीदवार इस सीट पर बचे है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान इन पत्रों में कमियां मिली थी। इसके बाद आयोग ने पर्चे को निरस्त कर दिया।

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद मैनपुरी लोकसभा की सीट रिक्त हुई हैं। वहीं रामपुर और खतौली विधानसभा की सीटों पर दोनों प्रत्याशियों पर कोर्ट ने की सजा सुनाई थी इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोनो विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दिया था। आजम खान को तीन साल की सजा हुई है जबकि विक्रम सैनी को दो साल की सजा हुई है। रिक्त सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 

Content Writer

Ramkesh