अवैध संबंधों का विरोध कर रही पत्नी को पति ने दी ऐसी खौफनाक सजा

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 04:02 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने पत्नी का शव 22 घंटे तक छुपा के रखा। इतना ही नहीं पति ने अपने तीन बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं बच्चे भूख के मारे में कमरे में चीखने लग गए। तभी आस-पड़ोस के लोगों ने वहां पर आकर देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला थाना अछनेरा के किरावली का है। यहां रेखा पत्नी श्यामवीर पुत्र नत्थीलाल निवासी नगला बहरावती अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि उसके पति ने किसी महिला से अवैध संबंध थे। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। वहीं बीते रविवार को भी श्यामवीर का पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके चलते नशे में धुत्त पति ने पत्नी की हत्या कर डाली।

पत्नी के सिर पर किए कई वार
वहीं आस-पड़ोस ने घर में बंद बच्चों की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से एक महिला का शव बरामद किया। साथ ही पुलिस ने रेखा के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने नशे में घर में रखी लोहे की फूंकनी से रेखा के सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


 

Punjab Kesari