गोंडा सीट से BJP प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के भाई का आकस्मिक निधन, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 12:44 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह "राजा भैया" के चचेरे भाई की आकस्मिक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कीर्तिवर्धन सिंह के घर पहुंच रहे हैं। वहीं आकस्मिक मौत से शोक में डूबे व्यापारियों ने बजार बंद करने का ऐलान किया है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में खाना खा कर अपने कमरे में सोन के लिए चले गए। सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने बाहर से आवाज लगाई, उसके बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला। घर वालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। बाद में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अन्दर पहुंचे तो विक्रम सिंह अचेत अवस्था में अपने कमरे में पड़े थे। परिजनों ने आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

गौरतलब है कि विक्रम सिंह मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने 2017 में गौरा विधानसभा से निर्दल चुनाव लड़ा था। उनका परिवार राजघराने से संबंध रखता है। वह मंगल भवन के मालिक थे। 

Content Writer

Ramkesh