अचानक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे साक्षी महाराज, बिल्डिंग जर्जर मिलने पर BSA को लगाई फटकार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 03:33 PM (IST)

उन्नावः बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अचानक जिले के काथा गांव के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। मामले की खबर जैसे ही अधिकारियों को हुई हडकंप मच गया।इस दौरान साक्षी महाराज ने एक क्लास में बैठे बच्चों से उनके नाम पूछे फिर उनकी क्लास पूछी। बच्चों से क्लास पूछने पर पता चला कि सभी बच्चे अलग-अलग कक्षा के हैं।  स्कूल में बच्चों को लिए अलग अलग क्लास न होने पर नाराज साक्षी महाराज ने तुरंत बीएसए उन्नाव संजय त्रिपाठी को फोन लगा दिया। साक्षी महाराज ने फोन पर बीएसए को जमकर खरी खोटी सुनाई जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बीएसए को फटकार लगाते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि विद्यालय में क्लास नहीं है और बिल्डिंग भी जर्जर है। अगर यह बिल्डिंग गिरती है तो बच्चों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। क्लास ना होने के कारण बच्चे भी कम हैं। आप तुरंत बिल्डिंग की दशा सुधारें और क्लास की संख्या बढ़ाएं।

पत्रकारों के सावल पर साक्षी महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है तो मैंने आज औचक निरीक्षण किया। आज 2 विद्यालयों का निरीक्षण किया। काथा में सिर्फ 43 बच्चे थे। बच्चों के स्कूल ना आने का कारण यह है कि बिल्डिंग नहीं है। जो बिल्डिंग है कभी भी गिर सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है तो मैंने वहां के हेड मास्टर की भी क्लास ली और बीएसए से भी फोन करके बातचीत की।

काथा में स्कूल का भवन ना होना बहुत दुर्भाग्य
साक्षी महाराज ने कहा कि काथा बहुत महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत है। बड़ी ग्राम पंचायत होने को बावजूद वहां पर स्कूल का भवन ना होना बहुत दुर्भाग्य है। मैं इस संदर्भ में जिलाधिकारी से भी बात करने वाला हूं और ऐसे ही एक और स्कूल का निरीक्षण किया। वहां खाने को देखा बनाने के तरीके को देखा, वहां के हेड मास्टर से भी बात की जो खामियां मिली उसके संदर्भ में दिशा निर्देश दिए हैं।

 

Content Writer

Ajay kumar