गन्ने की खेती को नीलगाय और धान की नर्सरी को टिड्डियां कर रही बर्बाद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 07:58 PM (IST)

कुशीनगर: गन्ने की खेती कुशीनगर जिले की मुख्य नकदी फसलों में सुमार हैं । यही कारण है कि चीनी मील भी अधिक है कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले कुशीनगर जिले के किसानों के लिए नीलगायों के झुंड सरदर्द बना हुआ है।

बता दें कि इस समय गन्ने की खेती में पेडिया और बावग लगे हुए हैं जिसमे नीलगायों का झुंड बड़ी तेजी से दौड़ते है, जिसके कारण गन्ने की फसल बर्बाद हो जा रही हैं। किसानों ने  जो धान की नर्सरी किसान गिराए हुए है उसकी नरम कलिया भी नीलगायों के चारे में पहली पसंद देखी जा रही हैं,जिससे धान के नर्सरियों को भी इनका झुंड खा जा रहा है।

किसानों  की नीलगायों से परेशानी तो अभी टली नही तभी दुसरी तरफ धान की नर्सरी में टिड्डियों के झुंड द्वारा की जा रही बर्बादी किसानों को दोहरा नुक्सान पहुँचा रही है। टिड्डियों की दवाओं के लिए किसान मारे -मारे फिर रहे हैं और जो दवाएं बाजारो में उपलब्ध है वे महंगी हैं, क्योंकि उन्हें जरूरत से अधिक लेना पड़ जाता है जो किसानों की जेबो पर दोहरा बोझ बन गई हैं। किसान इन दोनों परेशानियों पर किस तरह से पार पाए ये उनकी समझ में नहीं आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static