सुकन्या समृद्धि योजनाः भाजपा MLA धीरेंद्र सिंह ने 20 गरीब लड़कियों को लिया गोद

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 08:17 AM (IST)

नोएडा: भाजपा नेता एवं जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 20 लड़कियों को गोद लिया।

बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' अभियान का हिस्सा है। सिंह ने 20 लड़कियों को गोद लेने के साथ ही उनके बैंक खाते खुलवाए और सरकारी योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता का वादा भी किया।

Moulshree Tripathi