सुलतानपुर: एक ही परिवार के मां और 2 बच्चे समेत 5 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 05:17 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिले कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। इसी क्रम में जनपद सुलतानपुर में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार जिले में 3 नाबालिग बच्चे समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।

चिकित्साधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें एक ही परिवार के मां और 2 बच्चे भी शामिल हैं। बाकी अन्य जिले के विभिन्न क्षेत्र के निवासी हैं। त्रिपाठी ने बताया कि इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 121 पहुंच गई है।

Edited By

Umakant yadav