सुल्तानपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फहराया उल्टा तिरंगा फहराया

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2016 - 07:39 PM (IST)

सुल्तानपुर(राजुल निगम): सुल्तानपुर में 26 जनवरी को पुलिस लाईन में आयोजित परेड में जिलाधिकारी यस राज लिंगम और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन्होंने पुलिस लाइन में परेड के दौरान उल्टे तिरंगे झंडे को फहरा कर राष्ट्रगान गाया और साथ ही उलटे झंडे को सलामी भी दी। जिले के आलाधिकारिओं का ये वीडिओ आज वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। बहरहाल इस मामले पर सभी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।