सुलतानपुर: नोटबंदी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 06:37 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर तिकोनिया पार्क में शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर शनिवार यानि आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा समेत आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी को तुगलकी फरमान करार दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए इस तुगलकी फरमान की वजह से आज तक लोग परेशान हैं। रातों रात बिना किसी की राय लिए केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर दी। वहीं उन्होंने केन्द्र सराकार पर सवाल खडें करते हुए कहा कि- आपने अचानक यह क्या कर दिया कुछ सोचा भी?

सिन्हा ने यह भी कहा कि मैं 30 साल तक भाजपा में रहा। मेरा परिवार भाजपा में ही रहा, यहां तक कि मेरा पालन-पोषण भाजपा में हुआ। लेकिन जब बात सिद्धांतों की आई तो मुझसे नहीं रहा गया और मैने भाजपा को छोड़ दिया। इसलिए मैंने कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया जो हमें सिध्दांत वादी पार्टी लगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static