योगी के करीबी रहे सुनील सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 01:37 PM (IST)

लखनऊ: हिन्दू युवा वाहिनी छोड़ कर सपा में शामिल हुए सुनील सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीस साल पहले योगी आदित्यनाथ जी के साथ काम शुरू किया सोचा था कि योगी स्वामी विवेकानंद जी के मार्गों पर चलेंगे जिससे देश में ख़ुशहाली तथा राम राज्य कायम होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ बाबा (योगी) जी ने जबसे सत्ता प्राप्त की हिंदुओं-मुसलमानों में खाई खोद कर रख दी है।

बता दें कि सपा नेता सिंह ने कहा कि आज देश और संविधान बचाने वाला सिर्फ़ एक ही युवा नेता दिखाई दे रहा है जो अखिलेश यादव जी है। इसलिए हमने समाजवादी पार्टी को ज्वाइन किया। सपा ही गरीबों, मजलूमों और युवा पीढ़ियों के लिए कुछ करने का जज्बा रखती है।

वहीं नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) पर सुनील सिंह ने कहा कि इसे हिंदू समाज को गुमराह करके लाया गया है। 40 दिनों से महिलाएं जगह-जगह प्रदर्शन पर बैठी हैं भाजपा द्वारा उनसे कोई बात नहीं की जा रही। इनके पास विकास की बात ही नहीं है। इनका स्टेटमेंट है कि अगर कोई बोली से नहीं मानता है तो उसे गोली मार दो, इतना तेजी से बटन दबाना कि करेंट जाकर शाहीन बाग में लगे। हमारी माताओं और बहनों को कहा जा रहा कि वहां पर अनार कलियां 500-700 रूपये में बिक रही हैं।

उन्होंने कहा कि ये देश काली, दुर्गा और रानी लक्ष्मीबाई का रहा है। हम मां और बहनो का समर्थन करते हैं। जिस तरह त्रेता युग में द्रौपदी का अपमान हुआ और उसी कारन महाभारत हुआ था। आज बीजेपी के द्वारा देश की माताओं-बेटियों का अपमान हो रहा है। जिससे बहुत बड़ा महाभारत होने जा रहा है।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static