विभिन्न दलों के समर्थक कांग्रेस में शामिल, प्राथमिक सदस्यता की ग्रहण

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 05:54 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कानपुर, रायबरेली, उरई और उन्नाव से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय जनता पार्टी की कानपुर और कानपुर देहात इकाई के कई कार्यकर्ताओं के अलावा उन्नाव,रायबरेली और उरई से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रति निष्ठा का इजहार करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।   

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नौजवान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। नौजवानेां ने हमेशा देश हित में सबसे आगे रहकर भाग लिया है और जनविरोधी सरकारों को बदलने का काम किया है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले 2019 के चुनाव में भी यह नौजवान जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ताविहीन करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार बराबर नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है। 

Ruby