अयोध्या में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, जमकर हुई हवाई फायरिंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 10:30 AM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशियों के समर्थक शुक्रवार को आपस में भिड़ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ंत हुई। इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है। अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा मे थाना महराजगंज के अंतर्गत न्यू कबीरपुर चौराहे पर यह घटना है।

इस मामले में पुलिस अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले की पुष्टि के लिये संपर्क करने के प्रयास नाकाम रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान चार पांच राउंड फायरिंग भी हुई। इसमें भाजपा समर्थक बाल-बाल बच गए, पर भाजपा की प्रचार कर रही आधा दर्जन गाड़ियां बुरी तरीके से तोड़फोड़ दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को अलग कर बीचबचाव किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static