सुषमा स्वराज की अस्थियां हुई गंगा में प्रवाहित, बेटी ने निभाई रस्में

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2019 - 02:35 PM (IST)

हापुड़ः पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियों को गुरुवार को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया है। सुषमा की बेटी बांसुरी ने सुबह गंगा में अपनी मां की अस्थियां प्रवाहित की। इस दौरान सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी गंगा घाट पहुंचे, जिन्होंने गढ़ गंगा में नाव के द्वारा पूर्व विदेश मंत्री की अस्थियों को नम आंखों से विसर्जित किया।

बता दें कि दो दिन पूर्व भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हार्ट अटेक से निधन हो गया था, जिसमे देश ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया था। आज पूर्व विदेश मंत्री की अस्थियों को उनकी बेटी ने गंगा में नम आंखों से विसर्जित किया। ब्रजघाट गेस्ट हाउस पहुंचने पर हापुड़ पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उसके बाद घाट पर पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद नाव में सवार होकर गंगा के बीच मे पहुंच उनकी अस्थियों को विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय संसद, विधायक सहित कई नेता भी पहुंचे थे,जोकि पूर्व विदेश मंत्री की मौत पर काफी दुखी दिखे।

Tamanna Bhardwaj