304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे और 99 सीट जीतने वाली BJP कैसे हो गई आगे: स्वामी प्रसाद मौर्य

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 06:02 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें भाजपा गटबंधन ने 273 सीटें पाकर बहुमत हासिल किया है। जबकि सपा गठबंधन ने 125 सीटें हासिल की हैं। इस पर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सवाल खड़े किए हैं। मौर्य ने तंज कसते हुए कहा क‍ि, 304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे हो गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा आगे हो गई।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि बात भाजपा और सपा की नहीं है। बात है लोकतंत्र की। स्वाभाविक रूप से जो 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर, लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

इतना ही नहीं भाजपा पर तीखा वार करते हुए क‍हा कि 304 सीट पर जीतने वाली सपा पीछे हो गई और 99 सीट पर जीतने वाली भाजपा आगे हो गई। इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं कोई बड़ा खेल हुआ है। इसलिए इस पर जो भी मीडिया के लोग हैं या अन्य विद्युत समाज के लोग हैं उन्हें विश्लेषण करना चाहिए। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj