केंद्र सरकार से स्वामी राम भद्राचार्य की मांग, कहा- हमें हमारा पूरा कश्मीर चाहिए

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 08:06 PM (IST)

अमेठीः उत्तर प्रदेश अमेठी में राम कथा के लिए आए पद्म विभूषण व चित्रकूट के पीठाधीश्वर स्वामी राम भद्राचार्य ने एक न्युज चैनल से बात करते हुए देश के कई मुद्दों पर बात की। स्वामी ने पाक अधिकृत कश्मीर को वापस भारत में शामिल किए जाने व देश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण उनके जीवन का एक संकल्प पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से यह कहते रहे हैं कि निश्चित रूप से जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए उन्होंने शास्त्रीय साक्ष्यों के साथ गवाही भी दी थी। इसके साथ ही कश्मीर के विषय में बात करते हुए राम भद्राचार्य ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा हमारे स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। कश्मीर के जिस हिस्से पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, उसे वापस भारत में शामिल किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा कश्मीर हमको चाहिए।

उन्होंने राष्ट्र देवो भव का संदेश देते हुए कहा कि देश के सभी निवासियों को देश के मान- सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। देश की एकता व अखंडता के लिए भारत में निहित देवत्व तत्व को स्वीकार करें तभी राष्ट्र का गौरव सुरक्षित रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static