आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है स्वामी स्मरणानंद जी महाराज का निधन: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 01:47 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखे संदेश में कहा, ''रामकृष्ण मिशन के पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद और आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके अनुयायियों और परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"


उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, "परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और रामकृष्ण परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'' वर्ष 2017 में रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष बने श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज को संक्रमण के कारण इसी साल 29 जनवरी को कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था।

बाद में उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी। इसके बाद उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका मंगलवार रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

ये भी पढ़ें.....
- PM मोदी की पहली चुनावी रैली 30 मार्च को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल....जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च से उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। यह रैली मेरठ में होगी। इसमें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को मेरठ से उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। 30 मार्च को वह मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। इस रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। इसे लेकर मंगलवार को दोनों पार्टियों के प्रदेश पदाधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक भी हुई है।

 

Content Editor

Harman Kaur