स्वरा भास्कर की शादी अवैध! मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम कबूल किए बिना निकाह नाजायज

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 05:00 PM (IST)

बरेली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। उनकी शादी को इस्लाम के जानकारों ने नाजायज करार दे दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि बिना इस्लाम कबूल किए दोनों का निकाह शरीयत की रोशनी में जायज नहीं है। फहद अहमद और स्वरा भास्कर की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है। उनका कहना है कि दोनों ने जो शादी की है। उससे जाहिर होता है कि स्वरा ने इस्लाम कबूल नहीं किया और बगैर इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है, तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों ने जो शादी की है उससे जाहिर होता है कि स्वरा भास्कर ने इस्लाम कबूल नहीं किया और बगैर इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ। इस्लाम कुबूल करने वाले या इस्लाम में पहले से जो दाखिल हैं। वही आपस में निकाह कर सकते हैं। गैर मुस्लिम से निकाह करना जायज नहीं है।

मौलाना ने आगे कहा की शादी विवाह के लिए इस्लाम मजहब को ढाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लोग अपनी खुशहसाद को पूरा करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं, यह नाजायज है। अपनी ख्वाहिश और ऐस इसरत की जिंदगी गुजारने के लिए इस्लाम को ढाल ना बनाएं। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि, लड़की या लड़का अगर दोनों मुसलमान हैं तो ही शादी जाएज होगी। अगर लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू है और उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया है। ऐसी सूरत में दोनों का निकाह नहीं होगा और यह शादी शरीयत की रोशनी में नाजायज होगी। दोनों का रिश्ता नाजायज रिश्ता होगा। लड़का मुसलमान गुनहगार होगा। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj