स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर के निधन पर मायावती ने जताया दुख, कहा- संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 12:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी के  निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज से लोगों के दिल- दिमाग पर कई दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के आज निधन की खबर अति दु:खद है।  उन्होंने कहा कि यह गीत- संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। मायावती ने उनके परिवार व समस्त प्रशंकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कुदरत सभी को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।



बता दें कि  लता मंगेशकर  8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लगभग एक महीने तक लता मंगेशकर जी का इलाज चला फिर भी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।  06 फरवरी को उनकी मौत हो गई। वहीं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यक्रम को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। भाजपा कार्यालय में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 

Content Writer

Ramkesh