UP Chunav 2022: हवा में 30 मिनट तक लटके रहे BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, हेलीपैड से 500 मीटर दूर खेत में उतरा हेलीकॉप्टर

punjabkesari.in Saturday, Feb 26, 2022 - 09:36 PM (IST)

कुशीनगर: हाटा विधानसभा के बेदूपार स्थित सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के पक्ष में वोटों की अपील करने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां पर पेड़ो के बीच बने हेलीपैड में उनका हेलीकॉप्टर उतर न सका, लगभग आधे घंटे तक हवा में ही प्रदेश अध्यक्ष का हैलीकॉप्टर चक्कर काटता रहा। उस दौरान लोग हेलीपैड को घेरे रहे। स्वतंत्र देव सिंह का हेलीकॉप्टर हेलीपैड से 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में लैंड किया और वहां से पुलिस की गाड़ी में बैठकर स्वतंत्र देव सिंह सभा स्थल पर पहुंचे।

बता दें कि विधानसभा हाटा के बेदू पहाड़ स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोटों की अपील करने के लिए पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन की लापरवाही सामने आई। प्रसासन द्वारा हैलीपैड से सही सिग्नल न दिया गया जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर पायलट स्वतंत्र देव सिंह को लेकर लगभग आधे घंटे तक हवा में उड़ता रहा। प्रशासन द्वारा उचित सिग्नल मिलने से पायलट ने हेलीकॉप्टर को हेलीपैड से 500 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में उतारा। जिनकी तरफ लोगों की भीड़ दौड़ती दिखी वही पुलिस भीड़ के आगे बेबस दिखी। लोग किसानों के खेतों को रौदते हुए हैलीकॉप्टर देखने पहुंच गए। किसी तरह प्रशासन ने लोगों के बीच से स्वतंत्र देव सिंह को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर सभा स्थल तक पहुंचाई जहां पर स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।

सुरक्षा और व्यवस्था में हुई लापरवाही के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही को नजरंदाज करते हुए सारी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बता पल्ला झाड़ते नजर आए।

 

Content Writer

Mamta Yadav