अखिलेश के दावे पर भड़के स्वतंत्र देव, बोले- सपा सरकार ने UP के लिए किया ही क्या है? भ्रष्टाचार और गुंडाराज के अलावा

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 09:41 PM (IST)

हरदोईः कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की राजनीति ही देश की दशा और दिशा तय करती है। ऐसे में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप व जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में हरदोई पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार को लेकर उन्हें जमकर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार  ने प्रदेश के लिए किया ही क्या है? नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और सैफई से आई सूची पर एक जाति की नियुक्तियों को किया गया। सरकार में भ्रष्टाचार गुंडाराज था ऐसे में जनता उनको दुबारा क्यों चुनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ईमानदारी से जनता के  लिए काम हो रहे इसलिए जनता ईमानदार नेता चुनेगी यह तय है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi