स्वतंत्र देव सिंह का लक्ष्मी गान: कहा- लक्ष्मी, हाथी-साइकिल या पंजे के निशान पर नहीं, कमल पर बैठकर आती हैं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 06:39 PM (IST)

बागपत: यूपी विधानसभा चुनाव होने में एक हफ्ते और बचे हुए हैं। इसके पहले सभी पार्टियां प्रचार- प्रसार कर रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह विहर्ष सभागार में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यह प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद का चुनाव नहीं है। बल्कि प्रदेश की समृद्धि, प्रगति का चुनाव है। इसके साथ ही कहा लक्ष्मी हाथी-साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं आती है। कमल पर बैठकर आती हैं।

मतदाता संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा के सरकार में अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। 2017 के बाद से क्राइम समाप्त हो गया है। यह बदलाव योगी सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, अनुच्छेद- 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, तो वे भी सांप्रदायिक हैं। लक्ष्मी हाथी-साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं आती है। कमल पर बैठकर आती हैं। मुख्यमंत्री के रूप में योगी जैसा जनसेवक मिला है, जो जनता की खातिर 24 घंटे मेहनत करता है।

Content Writer

Imran