भारी बारिश के बीच रामनगरी पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, तटीय इलाकों का किया निरीक्षण, कहा- बाढ़ से सुरक्षित हैं हम सब

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 09:09 AM (IST)

अयोध्या: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बाढ़ परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए अयोध्या पहुंचे। भारी बारिश के बीच रामनगरी पहुंचे स्वतंत्र देव ने तटीय इलाकों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि नेपाल में भारी बारिश के बाद सरयू समेत अन्य नदियों में बाढ़ की नौबत आ जाती है।

PunjabKesari

हमारी कोशिश है कि किसानों को किसी तरह की हानि न पहुंचे
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ की 238 परियोजनाएं चल रही है जिसमें लगभग सभी पूरी हो चुकी है। हमारी कोशिश है कि किसानों को किसी तरह की हानि न पहुंचे। इसके लिए परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बस्ती से अयोध्या पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद पूर्वांचल का इलाका बाढ़ से सुरक्षित है। अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़ मण्डल समेत गोंडा,बाराबंकी व अम्बेडकरनगर तक हमारी परियोजनाएं कार्य कर रही हैं। जिले स्तर पर लगातार समीक्षाएं चल रही हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मां आशीर्वाद बनाये रखें।

PunjabKesari

राहत कार्य पर सतर्क नजर रखें अधिकारीः योगी
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बारिश के मौसम में अधिकारी राहत कार्य पर सतर्क नजर रखें और प्रभावित लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि पूरी तत्परता से राहत कार्य किए जाएं। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राहत से जुड़े अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाय, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static