World Environment Day: स्वतंत्र देव बोले- मोदी के 9 साल के कार्यकाल में बढ़ा देश का सम्मान

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 04:22 PM (IST)

लखनऊ, World Environment Day: सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से कार्यक्रम हुए, जिसके मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह थे। उनके साथ प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बलकार सिंह मौजूद रहे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने बटन दबाकर एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए। बड़ी संख्या में प्रदेश की एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद रहीं। ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का बड़ा अभियान यूपी में 81 प्रयोगशालाओं में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर पर देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सीएम को बधाई दी। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया की नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। भाजपा सरकार में लगातार जल के क्षेत्र में काम हो रहा है। मोदी और योगी ने जल अभियान को लेकर चाहे अमृतसरोवर हो या नदियों को जिन्दा करने काम का सरकार और सामाजिक संगठनों ने किया। घर-घर नल पहुचाए और सभी योजनाओ का लाभ गरीब तक पहुंचाए। मोदी को आज अपने कार्यकाल का 9वां साल पूरा करने पर हम सब उनको बधाई देते हैं।

नरेंद्र मोदी की योजना हर घर जल, हर घर नल से आज एक करोड़ 21 लाख घरो में सीधे नल का कनेक्शन पहुंचा है। जिन महिलाओ को बहुत दूर से सर पर घडों से पानी लाना पड़ता था आज उनके घरों में नल का कनेक्शन पहुंचा है। वहीं 2024 तक बचे घरों में भी पानी पहुंचेगा। आज तो महिलाएं यहां आई हैं यह पानी की टेस्टिंग करती है। हर गाँव में 5 महिलाओं की एक टीम बनी है आज कुछ महिलाएं प्रतिनिधि के रूप में आई है उनके खाते में प्रोत्साहन राशि भेजा है यह राशि जाती रहेगी। एक साल में 4 बार पानी की टेस्टिंग होती है। जल जीवन मिशन के कारण आज गांव की बीमारियां कुछ कम हुई हैं। यह 100% कम हो इसके लिए प्रयास कर रहे है की शुद्ध जल हर घर पहुंचे। विश्व पर्यावरण दिवस पर खेत पर मेढ हो और मेढ़ पर पेड़ हो जिसके कारण जल का संचय भी हो और पानी भी बचे। जल शक्ति मंत्री ने कहा की सभी ने मोदी जी के 9 साल के कार्यकाल को देखा और सभी ने सपा, बसपा के कार्यकाल को भी देखा है मोदी के कार्यकाल में देश का सम्मान भी बढ़ा आज गरीब को जल, घर, स्वास्थ और चाहे 5 लाख का आयुषमान कार्ड हो, उज्वला कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, घर में नल हो गरीब की सेवा करना ही हम सब का लक्ष है।

Content Writer

Mamta Yadav