स्वतंत्र देव सिंह ने युवा मोर्चा को दिया निर्देश, कहा- Arogya Setu App अपलोड कराने में लाएं तेजी

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 06:59 PM (IST)

लखनऊः भय का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से देश भर में बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट है और जनकल्याण के लिए छोटे-बड़े फैसले भी ले रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा कार्यो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी नेताओं संग समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रयास को काफी सराहा। वार्ता में उन्होंने आरोग्य सेतु एप को अधिक से अधिक संख्या में अपलोड कराने का निर्देश दिया।

BJP-UP अध्यक्ष ने लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी नहीं होने देने और सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने व प्रशासन से समन्वय बनाकर राहत कार्यो में जुटेे रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रवासी छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन में कोई समस्या न आने देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। इसके साथ ही मोर्चा के साथ प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से उनके द्वारा चलाए जा रहे सेवा व राहत अभियान की जानकारी ली।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static