स्वतंत्र देव सिंह ने योगी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, संभालेंगे UP BJP अध्यक्ष पद

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 10:03 AM (IST)

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। रविवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया। बीजेपी में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत को देखते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने इस्तीफा दिया है।

बता दें कि, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टाल दिया गया है। रविवार को नए मंत्रियों के नामों पर मंथन भी हो चुका था, लेकिन देर रात पूरी कवायद रोक दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की हालत गंभीर होने की वजह से विस्तार टाला गया है। चर्चा यह भी है कि कुछ नामों पर सहमति नहीं बन पाई है। अब इसी महीने की अन्य तिथि विस्तार के लिए तय की जा सकती है।

Deepika Rajput