स्वतंत्र देव सिंह बोले- BJP के प्रति बढ़ते विश्वास से विपक्षी दलों में बौखलाहट
punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 10:04 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को कहा कि गांव, गरीब, किसान की खुशहाली और प्रगति के लिए किये गए कार्यों से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार के प्रति किसानोें का विश्वास और भरोसा मजबूत हुआ है और यही विपक्षी दलों में बौखलाहट की वजह है।
सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में हुई किसानों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। सपा सरकार के दौरान किस तरह सरकारी खरीद केन्द्रों पर अन्नदाता को उसकी उपज से होने वाले लाभ को बिचैलिये लूट लेते थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति में जनता की सेवा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गांव, गरीब, किसान के बीच रहकर उनसे संपर्क और संवाद करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे है लेकिन बंद कमरों में बैठकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह दल चलाने वाले लोग चुनाव पास आते ही किसान हितैषी होने के दावे करते है, लोगों में झूठ व भ्रम फैलाकर बरगलाने को कोशिश करते है।
उन्होंने कहा कि इन दलो के नेता यह नही बताते कि जब पूरा देश कोरोना की वैश्विक आपदा से जूझ रहा था तब ये कहां थे। तब इन्हें किसानों और गरीबों की याद नही आयी। भाजपा सरकार में किसानों के हितों में किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 45 लाख गन्ना किसानों को 1 लाख 40 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2.48 करोड़ किसानों को 32, 500 करोड़ दिए गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 3 लाख 92 हजार करोड़ फसली ऋण का भुगतान किया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये ऋण माफ किया गया।
वहीं रमाला पिपराइच मुंडेरवा चीनी मिलों सहित 20 अन्य चीनी मिलों का आधुनिकरण एवं विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में पट्टेदार बटाईदारो को भी लाभ मिला। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में 5,86,793 गोवंश संरक्षित गोवंश रखने पर प्रति गोवंश प्रतिमाह 900 की सहायता की व्यवस्था की गई। प्रदेश में 3.77 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के अनर्गल आरोपो और झूठ का सच जनता समझ चुकी है। प्रदेश का गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भाजपा के साथ पूरी द्दढ़ता से खड़े है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?