आजम के जेल जाने पर बोले स्वतंत्र देव सिंह- कानून अपना काम कर रहा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 05:44 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने आजम खान के जेल जाने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जहां तक मेरी जानकारी में है कि उनके खिलाफ बहुत से लोगों ने शिकायत की थी। जिससे उनके खिलाफ कई मामले में केस दर्ज हुआ था। वहीं सपा ने राजनीति भेदभाव का आरोप भाजपा पर लगया।

उन्होंने विपक्ष के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। सरकार का आजमखान का कोई उत्पीडऩ नहीं कर रहीं है। कानून ने अपना काम किया। कानून से ऊपर कोई नहीं है। कोर्ट के निर्णय के आधार पर वो जेल गए हैं। इसमें पार्टी का कुछ लेना देना नही है। योगी सरकार किसी का उत्पीडऩ नही करती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static