जनकल्याणकारी योजनाओं का बिना भेदभाव के सभी को मिल रहा लाभ: स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 04:34 PM (IST)

कुुशीनगर: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने का सार्थक प्रयास कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि प्रदेश में जनता को केन्द्र और राज्य योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है जिससे विपक्ष हताश हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जनता विपक्ष के बहकावे में आने वाली नहीं है। मंत्री जिले के प्रसादपुर में रविवार को सरकारी योजनाओं को निरीक्षण कर रहे थे।    

कार्यक्रम की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा और संचालन विनोद सिंह राजपूत ने किया। इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे, राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़ और स्थानीय विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, असीम कुमार राय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विवेकानंद पांडेय, विनय प्रकाश गौड़ सहित अन्य नेता उपस्थित थे। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj