स्वतंत्रदेव दोबारा होंगे UP भाजपा के अध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 09:51 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पुर्ननिर्वाचित होना तय है जिसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की जायेगी। पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के क्रम में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ही नामांकन किया। उन्होने बताया कि कल 17 जनवरी को सुबह 11 बजे पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी कल की जायेगी।  

Ajay kumar