3 तलाक को लेकर स्वाति सिंह ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 07:23 AM (IST)

आगरा: देश में चल रही 3 तलाक की बहस शांत नहीं हो रही है। एक ओर जहां कुछ मुस्लिम धर्म संगठन इसे शरीयत में दखल मान रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं इसे जुल्म मान रही हैं। 

3 तलाक महिलाओं के लिए जुल्म
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने 3 तलाक पर बड़ा बयान दिया है। भारत विकास परिषद मध्य क्षेत्र के एक कार्यक्रम में आगरा शिरकत करने आईं स्वाति सिंह ने 3 तलाक को महिलाओं के लिए जुल्म बताया। उन्होंने महिलाओं पर होने वाले जुल्म के लिए एकजुट होने की अपील की। 

मुस्लिम पुरुषों को लिया आड़े हाथ 
स्वाति सिंह ने इस बहस में मुस्लिम पुरुषों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि जो पुरुष 3 तलाक की हिमाकत करते हैं और शरीया कानून का हवाला देते हैं तथा बोलेते हैं कि हमारे धर्म में दखल दिया जा रहा है, उनके कुरान में लिखा है बेटी को पिता की संपत्ति में एक चौथाई का हिस्सा मिलना चाहिए।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें