बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का स्वाति सिंह ने किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 04:49 PM (IST)

सीतापुरः सूबे की बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने शुक्रवार को सीतापुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे पीड़ितों से भी मिलीं। साथ ही प्रशासन द्वारा की जा रही मदद से सम्बंदित बाते भी पूछी। राज्य मंत्री खुद नदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए नदी के तट तक भी गई। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।

स्वाति सिंह ने बताया की प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बाढ़ के स्थाई निदान का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद भी इस बार सरकार की सजगता से हमने होने वाले नुकसान को रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है की बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।

Tamanna Bhardwaj