सहारनपुर में नहीं थम रहा Swine Flu का कहर, 5 और लोगों में हुई पुष्टि

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 09:40 AM (IST)

 

सहारनपुर: महानगर के मोहल्ला झोटेवाला की रहने वाली महिला को 3 दिन पहले स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई थी। महिला का इलाज पहले प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। मगर हालत बिगड़ने पर उसे देहरादून जौली ग्रांट में रेफर कर दिया था। महिला की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इसी परिवार के 9 लोगों के नमूने बुधवार को लिए थे। साथ ही टेमीफ्लू की दवा सभी को दे दी गई थी।

स्वाइन फ्लू की नोडल इंचार्ज शिवांका गौड़ ने बताया कि 9 में से 5 को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। मगर घबराने की बात नहीं है क्योंकि सभी को टेमी फ्लू की दवा पहले दी जा चुकी थी।

Anil Kapoor