2 साल के बाद होगा ताज महोत्सव! कला प्रदर्शन के लिए स्थानीय कलाकारों ने दिया ऑडिशन

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 07:31 PM (IST)

आगरा: कोरोना काल की वजह से दो साल से आगरा में ताज महोत्सव के आयोजन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन कोरोना के कम होते मामलों की वजह से 2022 में ताज महोत्सव का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। 20 मार्च से 29 मार्च के बीच आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने के लिए दो सौ 68 स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन दिया है। 

कलाकारों ने गायन, वादन, नृत्य, एकल अभिनय, मंच संचालन और काव्य पाठ में ऑडिशन दिया है। इनमें से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का चयन ताज महोत्सव में प्रदर्शन करने के लिए किया जाएगा। वहीं आगरा के ताज महोत्सव में ब्रज इलाके के नवोदित कलाकारों को अपनी कला की प्रस्तुति का मौका मिलता है। दो साल के बाद एक बार फिर आगरा के ताज महोत्सव के मंच से ब्रज के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर पाएंगे। 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static