क्राइम पेट्रोल जैसी वारदात: प्रेमी ने जंगल में बुलाया और बोला कपड़े उतारो, फिर जो हुआ....

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 07:49 AM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी में 14 अगस्त को नाले में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात साफ होने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो परत-दर-परत एक ऐसी खौफनाक साजिश सामने आई जिसने सबको सन्न कर दिया। मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी इमराना के रूप में हुई। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जो रिश्ते में इमराना का प्रेमी निकला।

मिली जानकारी के मुताबिक, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इमराना छुटमलपुर की एक दवा कंपनी में नौकरी करती थी। शमशाद अक्सर उसे अपनी बाइक से छोड़ने और लेने जाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पिछले 7-8 महीनों से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। विवाद की शुरुआत तब हुई जब इमराना की बेटी आफरीन की शादी तय हुई। इमराना शमशाद पर शादी के खर्चों के लिए पैसे देने का दबाव बनाने लगी। शमशाद लगातार टालमटोल कर रहा था, जिससे दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।

शमशाद सिर्फ पैसों की मांग से ही परेशान नहीं था, उसे शक था कि इमराना का किसी दूसरे शख्स से भी संबंध है। वह चाहता था कि इमराना उससे दूरी बना ले। जब विवाद हद से ज्यादा बढ़ गया, तो शमशाद ने इमराना को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। शमशाद ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया और बाइक में कुछ बदलाव किए ताकि वो CCTV में पहचाना न जा सके। पैसों की मदद और वक्त बिताने के बहाने वह इमराना को नांगल अहीर गांव के सुनसान जंगल में ले गया। जंगल पहुंचते ही उसने इमराना को कपड़े उतारने को कहा। इमराना जैसे ही आगे बढ़ी, शमशाद ने बाइक से लोहे का सरिया निकालकर उसके सिर और चेहरे पर दनादन कई वार कर दिए। इमराना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद उसने लाश को नाले में फेंक दिया, इमराना का मोबाइल और सरिया पास के तालाब में फेंक दिया ताकि सबूत मिट जाएं।

बताया जा रहा है कि शमशाद कितना शातिर था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने हत्या इमराना के कथित पहले प्रेमी केशव के गांव के पास की, ताकि सारा शक केशव पर जाए। इतना ही नहीं, इमराना के लापता होने के बाद शमशाद उसके पति के साथ उसे ढूंढने का नाटक भी करता रहा। हालांकि, उसकी यह चालाकी पुलिस की पैनी नजरों के सामने टिक न सकी। पुलिस ने रास्ते के दर्जनों CCTV खंगाले, जिसमें शमशाद की मूवमेंट संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सबूत जुटाकर उसे जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static