UP रचेगा नया कीर्तिमान, मेरठ के वलीदपुर में लहराएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 02:30 PM (IST)

मेरठः आप लोगों ने अब तक कई जगहों पर सबसे ऊंचे तिरंगे फहराए जाने के बारे में सुना होगा। वहीं इन सब में अब उत्तर प्रदेश भी शामिल होने वाला है। दरअसल, मेरठ से सटे दौराला में देश का सबसे ऊंचा (380 फीट) तिरंगा झंडा जल्द ही फहराया जाएगा। इसके लिए टावर का निर्माण किया जा चुका है। इस टावर पर फरवरी या मार्च माह में ध्वजारोण किया जाएगा।  

परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आश्रम में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा स्थापित किया जाएगा। इसकी लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। इस झंडे की लागत लगभग सवा करोड़ रुपये है। टावर पर 27 फरवरी को शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर या फिर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के बालिदान दिवस पर ध्वजा रोहण किया जा सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। 

बता दें कि झंडे को लगाने का काम काफी समय से कोलकाता की एक प्राईवेट कंपनी स्कीपर लिमिटेड कर रही है। झंडा लगाने के लिए कंपनी ने टावर खड़ा कर दिया है।  इस झंडे के फहराए जाने पर कई रिकार्ड टूट जाएंगे। भारत पाक अटारी सीमा पर 360 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जा चुका है जबकि रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट ऊंचा तिरंगा फहरया गया है।

Ruby