संभल में शिक्षक ने 6 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, दीनी तालीम देने वाला आरोपित उवैश गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 07:43 AM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरू और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ, दीनी तालीम देने वाले उवैश नामक युवक ने मस्जिद के पास बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी, महिला की तहरीर पर आरोपी उवैश के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static