किसानों पर दागे गए आँसू गैस के गोले, अखिलेश बोले-अमीरों की पक्षधर भाजपा गरीब हलधर का दर्द क्या जाने

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 04:47 PM (IST)

लखनऊ: कृषि कानूनों के खिलाफ छह राज्यों के 500 संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं लेकिन उन्हें दिल्ली आने के रास्ते में ही रोका जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा में है, जहां पंजाब और हरियाणा के किसानों को हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर दिल्ली आने से रोक रही है। अंबाला में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। 

PunjabKesari

किसानों के खिलाफ आँसू गैस व वाटर कैनन का प्रयोग करने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा अमीरों की पक्षधर भाजपा गऱीब हलधर का दर्द नहीं जानती है। 

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘सरकार की विनाशकारी कृषि नीति के विरूद्ध अपना विरोध प्रकट करने के लिए अन्नदाता किसानों के खिलाफ़ भाजपा सरकार आँसू गैस व वाटर कैनन जैसे हिंसक मनोवृति के साधनों से प्रहार कर रही है। घोर निंदनीय! अमीरों की पक्षधर भाजपा गऱीब हलधर का दर्द क्या जाने!’’

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static