नाेएडा के बाद बलिया अस्पताल में किशोरी से छेड़छाड़, स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 05:43 PM (IST)

बलियाः नाेएडा के एक अस्पताल में इलाज करा रही काेराेना संक्रमित महिला से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रदेश के बलिया में भी इसी तरह का मामला सामने आ गया। जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नगरा थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के मिर्गी रोग का उपचार कराने उसके परिजन बृहस्पतिवार शाम नगरा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर आये थे। इस दौरान केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मनीष प्रताप सिंह ने किशोरी के साथ छेड़खानी किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मी मनीष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाैरतलब है कि शुक्रवार काे नाेएडा के एक अस्पताल में भी इलाज करा रही काेराेना संक्रमित महिला से छेड़छाड़ की गई। इस मामले में भी अस्पताल के 2 कर्मियाें काे गिरफ्तार कर लिया गय़ा। 

Ajay kumar