किशोरी को घर पर अकेला देख पहले की रेप की कोशिश और फिर....

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 03:40 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: अपने सहकर्मी की बेटी का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। न्यू मंडी पुलिस थाने के प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी 31 दिसम्बर को अपने घर पर मृत मिली थी, जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में गोविंद कुमार को लड़की के घर के बाहर देखा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कुमार लड़की के पिता के साथ ‘पेपर मिल' में काम करता था।

पुलिस के अनुसार कुमार ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है कि जब लड़की घर पर अकेली थी, तब वह घर आया और उससे बलात्कार करने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर कुमार ने उसका गला दबा दिया। उसने लड़की का शव घर में लटका दिया था, ताकि यह आत्महत्या लगे। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

Anil Kapoor