नोएडाः लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 10 गिरफ्तार, 350 वाहनों का चालान

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 11:14 AM (IST)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में धारा 188 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर रविवार को दस लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 350 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने दो वाहनों को जब्त भी किया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में धारा 144 तथा लॉकडाउन लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आज छह मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि 1180 वाहनों की जांच की गई। 350 वाहनों का चालान काटा गया, जबकि दो वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने बताया कि आकस्मिक सेवाओं से जुड़े 14 वाहनों को परमिट जारी किया गया है।

Ajay kumar