जगतगुरू रामभद्राचार्य का विवादित बयान- आन्दोलन कर रहे किसानों को बताया 'आतंकवादी'

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 03:53 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश बांदा जिले के स्थानीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आज दिव्यांगो को लेकर जागरूकता कार्यक्रम व  दिव्यांगो के फैशन शो का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जगत गुरु रामभद्राचार्य जी भी मौजूद रहे,इस दौरान जगत गुरु रामभद्राचार्य ने किसान आंदोलन को लेकर एक एक विवादित बयान दिया है। जगतगुरु ने कहा किसान राकेश टिकैत के कहने पर डकैत न बने ,अपना आंदोलन शात कर दे ,जो 3 कृषि कानून है वो किसान विरोधी नहीं है,न सरकार कृषि बिल वापस लेगी न हम लेने के लिए कहेंगे। वह यही नहीं रूके उन्होंने आन्दोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी तक भी कह दिया।

बता दें कि बुंदेलखंड के बांदा में आज दिव्यांग बच्चों द्वारा दिव्य पथ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एक अनोखा दिव्य पथ जिस पर दिव्यांग बच्चों ने हौसलों के साथ चल कर दिखाया। दिव्यांग बच्चों ने शानदार रैंप वॉक किया। विकलांग यूनिवर्सिटी चित्रकूट के बच्चों ने शानदार योगा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा भजन गायिका विधि शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दी। विकलांग बच्चों के रैंप वॉक को देखकर वहां मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पद्म विभूषण द्वारा सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने सभी को अच्छे कर्मों पर चलने की प्रेरणा दी। बुंदेलखंड का यह पहला कार्यक्रम था जो पूरी तरह से दिव्यांग बच्चों द्वारा आयोजित किया गया था दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन के लिए एसीडी क्लब द्वारा इसका आयोजन किया गया था। वहीं आयोजन खत्म होने के बाद मीडिया ने स्वामी रामभद्राचार्य से किसान आन्दोलन के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन के खिलाफ है। और जो लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। वह किसी आतंकवादी से कम नहीं है ऐसे लोगों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा देनी। चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि वह दिव्यांगों के लिए बने विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाना चाहते हैं जिसकी उन्होंने सरकार से मांग की है।

Ramkesh