UP Election 2022: Thana Bhawan Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 02:40 PM (IST)

Thana Bhawan Assembly Seat - 9

थाना भवन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के शामली जिले का हिस्सा है। 2012 से पहले यह मुजफ्फरनगर जिले का हिस्सा हुआ करता था। थाना भवन विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव परिसीमन आदेश 1967 के बाद 1974 में हुआ था। यह एक ऐसी सीट है जहां देखा गया है कि प्रत्याशियों की जीत बहुत कम अंतर से होती है। इस सीट पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरएलडी का कब्जा ज्यादा रहा है। बीएसपी को एक बार भी इस सीट पर जीत नहीं मिली है। हालांकि 2017 के चुनाव में यह रिकॉर्ड टूट गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी को अप्रत्याशित अंतर से जीत मिली। बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश राणा को यह जीत लगातार दूसरी बार मिली। इस सीट के इतिहास को देखें तो यहां पर कोई भी दो बार विधायक नहीं रहा है। कोई भी एक बार का विधायक चुनाव लड़ने पर वह दूसरी बार हार जाता है, लेकिन सुरेश राणा ने इस परंपरा की तोड़ दिया। इस बार के चुनाव में परिणाम क्या होगा इसका अनुमान लगाना काफी मुश्किल है। क्योंकि सुरेश राणा योगी सरकार में गन्ना विकास मंत्री हैं और गन्ना किसान अपनी बकाया की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में अगर यह सीट बीजेपी जीतती है तो यह एक बहुत बड़ी जीत होगी। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

थाना भवन सीट पर जातीय समीकरण

इस सीट पर जातीय समीकरणों को देखें तो यहां पर मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा 93 हजार है। एससी- 60 हजार, जाट- 42 हजार, सैनी-  21 हजार, ठाकुर- 20 हजार, ब्राह्मण-14 हजार, कश्यप- 11 हजार  और वैश्य- 4 हजार हैं। 

थाना भवन विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 11 हजार 405 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 460, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 899 और थर्ड जेंडर के 46 मतदाता हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: नकुड़ विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं-

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल वारिस खान को 16 हजार 817 वोटों से हराया। सुरेश कुमार को 90 हजार 995 वोट जबकि अब्दुल वारिस खान को 74 हजार 178 वोट मिले थे। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के जावेद राव 31 हजार 275 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012
16 वीं विधानसभा यानी साल 2012 के चुनावों में यहां बीजेपी के सुरेश कुमार ने रालोद के अशरफ अली खान को बेहद मामूली अंतर से हराया था। सुरेश कुमार को 53 हजार 719 वोट हासिल हुए थे, जबकि रालोद के अशरफ अली खान को 53 हजार 454 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के प्रत्याशी अब्दुल वारिस खान 50 हजार 1 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: Kairana Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

15वीं विधानसभा चुनाव 2007
15 वीं विधानसभा यानी साल 2007 के विधानसभा चुनावों में यहां रालोद के अब्दुल वारिस खान ने बीएसपी के अनूप सिंह को पराजित किया था। अब्दुल वारिस खान को 41 हजार 204. अनूप सिंह को 35 हजार 801 और सुरेश कुमार को 21 हजार 791 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानी साल 2002 के विधानसभा चुनावों में यहां सपा के किरण पाल ने आरएलडी के जगत पाल को लगभग 19 हजार के अंतर से मात दी थी। किरण पाल को 42 हजार 95 वट मिले थे। तो वहीं जगत सिंह 32 हजार 393 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सोमांश प्रकाश 32 हजार 44 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

Related News

static