छह माह से मां के शव के साथ रह रही थी बेटी, मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 08:45 PM (IST)

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में 45 वर्षीय महिला अपनी मां की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर के शरीर के साथ रह रही थी। इसका पता तब लगा जब महिला भी मर गई और कमरे से बदबू आने लगी। पुलिस ने बताया कि आगरा के अर्जुन नगर तिराहे पर सकरी गली में कई महीने से मकान बंद था। इसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग मां के कंकाल के साथ 45 वर्षीय बेटी वीना रह रही थी।

निवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने दरवाजे को खोला तो बिस्तर पर वीना का शव पड़ा हुआ था, वह पैरों के बल लेटी हुई थी और हाथ पर जलने के निशान थे, शव कई दिन पुराना लग रहा था। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि यह कंकाल वीना की मां का है। अंदाजा है कि उसकी मां की मृत्यु छह माह पूर्व हुई है। वीना के घर में और कौन लोग हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।