डांस करते-करते मासूम के साथ हुआ एेसा हादसा, देखने वालों के खड़े हुए रोंगटे

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 11:57 AM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक 12 साल की मासूम डांस करते-करते अचानक जनरेटर में फंस गई। इस दौरान बच्ची के सिर के बाल चमड़ी सहित बाहर निकल आई। मौके पर मौजूद लोगों के इस हादसे को देख रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में लोगों ने बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह आईसीयू में है।
                 
जानकारी के अनुसार घटना इलाहाबाद के मेजा थानाक्षेत्र स्थ‍ित अकोढ़ा गांव की है। जहां कुछ बुजुर्ग शुक्रवार को गया धाम की यात्रा पर जा रहे थे। गांव के लोगों ने उनकी विदाई के लिए डीजे का इंतजाम किया था। सुबह जब 10 बजे डीजे के साथ उनकी व‍िदाई कर रहे थे तो बच्चे गानों पर डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही बच्ची हेमा यादव (12) पीछे-पीछे चल रहे जनरेटर के पास पहुंच गई।
                 
बच्ची नाचने में इतनी मस्त थी कि उसके बाल जनरेटर की सेफ्टिन में फंस गए। इस दौरान इसके सिर की चमड़ी बालों के साथ पूरी तरह से बाहर आ गई। पूरी सिर लहुलुहान हो गया और बच्ची दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने लगी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मासूम की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे का पता लगते ही लड़की की मां फोटो देवी रोते-ब‍िलखते पहुंची और बेटी को गोद में उठा ल‍िया।
                 
इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पहले से अलर्ट डॉ. आरपी पांडेय की टीम उसे अॉपरेशन थिएटर ले गए। 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसके सिर की खोल को सर्जिकल ऑपरेशन के द्वारा फिर से ऑपरेट किया। फिलहाल बच्ची अभी आईसीयू में एडमिट है। डॉ. आरपी पांडेय का कहना है कि समय पर बच्ची के अस्पताल आ जाने की वजह से उसकी जान बची गई। अभी 72 घंटे तक बच्ची को विशेष ऑब्जर्व में रखा जाएगा। इस समय अवधि के बाद ही पता चलेगा कि सिर ने चमड़े की खोल को कितना ऑब्जर्व किया है।