BSP नेता अनुपम दुबे पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 19 करोड़ से ज्यादा संपत्ति को किया कुर्क

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 01:49 PM (IST)

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं पर कहर बनकर टूट रही है। उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को  कुर्क भी कर रही है। इसी क्रम में में बीएसपी नेता अनुपम दुबे पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। आज जिला प्रशासन ने सरकार की मंशा के अनुरूप  बीएसपी नेता अनुपम दुबे पर बड़ी कार्रवाई की है। गैंगेस्टर   मामले में उनके होटल को कुर्क करने के बाद अब पावर ब्रिक प्लांट पर कुर्की की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर उनके परिजनों की 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को आज कुर्क कर दिया।

बता दें कि तहसीलदार सदर की अगुवाई में बीएसपी नेता अनुपम दुबे के होटल को कुर्क कर लिया था। आरोपी फिलहाल दरोगा हत्याकांड में मैनपुरी जेल में निरुद्ध चल रहा है। जिलाधिकारी  ने बताया कि तीन महीने पूर्व 4 अप्रैल 2022 को कार्रवाई की थी।  नुपम दुबे के बिक्र प्लांट को कुर्क किया गया। इसके साथ उसमे खड़े तीन वाहनों और कबाड़ में खड़ी इंटर लाकिंग मशीन को भी कुर्क किया गया|। कुर्की से पूर्व मुनादी भी कराई थी। उन्होंने बताया कि  उनके ऊपर यह  गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।  इस दौरान नायब तहसीलदार हर्षित सिंह के साथ कानूनगो अजीत द्विवेदी, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। 

Content Writer

Ramkesh