मैनपुरी में 250 मकानों पर प्रशासन ने नोटिस किया चस्पा, बुलडोजर चलाने की तैयारी !

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 11:16 PM (IST)

मैनपुरी में ईशन नदी के डूब क्षेत्र में बनाए गए करीब 250 मकानों को उपजिलाधिकारी सदर की ओर से नोटिस जारी किया गया है...उपजिलाधिकारी  सदर नवोदिता शर्मा की ओर से मकानों पर नोटिस चस्पा किए जाने के बाद से मकान मालिकों में खलबली मच गई...जिला प्रशासन  ईशन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में बनाए गए मकानों पर अवैध बता दिया है...और अब उन मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है...जिसके चलते इन मकानों में रहने वाले लोग परेशान है...

जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद डूब क्षेत्र में रहने वाली कई महिलाएं उप जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंची...और प्रशासन के फैसले का विरोध किया...महिलाओं को कहना है कि उनके पास जमीन के कागजात हैं...अगर, मकान गिराया गया तो वे सभी बेघर हो जाएंगे...वहीं, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा का कहना है कि अंडर एरव्यू एक्ट डूब क्षेत्र में निर्माण करना... जो कि नॉन एग्रीकल्चरल हो वो बिल्कुल प्रतिबंधित है...मगर, देखा गया है कि डूब क्षेत्र में लोग अवैध रूप से मकान बना रहे हैं जिस पर विधिवत रूप से अभियान चलाकर 250 अवैध मकानों पर  नोटिस जारी किए गए हैं...इन मकान मालिकों से उनके जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं...

उप जिलाधिकारी नवोदिता शर्मा के मुताबिक डूब क्षेत्र में अवैध रूप से जो मकान बनाए गए हैं...उन मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है...मकान मालिकों से जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं...उन्हें सुनवाई का पूरा मौका मिलेगा...जांच में अगर मकान अवैध पाया गया सभी अवैध मकानों को तोड़ दिया जाएगा..प्रशासन के इसी फैसले से अब डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है...

 

Content Writer

Mamta Yadav